• राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
Saturday, June 25, 2022
R 24 News
Advertisement
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle
No Result
View All Result
R 24 News
No Result
View All Result
Home Latest News

R24 News : West Bengal/ अभिषेक डालमिया बने कैब के सबसे युवा अध्यक्ष, ईडन की लीज का कराया जाएगा नवीकरण

R24 News : West Bengal/ अभिषेक डालमिया बने कैब के सबसे युवा अध्यक्ष, ईडन की लीज का कराया जाएगा नवीकरण
Share on FacebookShare on TwitterEmail
Share this on WhatsApp

Publish Date: Fir, 7/Feb2020

R24News : कोलकाता, खेल संवाददाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के पुत्र अभिषेक डालमिया बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के सबसे युवा अध्यक्ष बन गए हैं। बुधवार को हुई कैब की सालाना आम बैठक में अभिषेक निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। सौरव गांगुली के बीसीसीआइ अध्यक्ष बनने के बाद से यह पद रिक्त था। सौरव ने अभिषेक को कैब अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। वहीं सौरव के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली भी बिना प्रतिद्वंद्विता के कैब के नए संयुक्त सचिव चुने गए हैं। अभिषेक 38 साल की उम्र में कैब के 18वें अध्यक्ष बने हैं, हालांकि सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के मुताबिक अभिषेक को 6 नवंबर, 2021 से ‘कूलिंग ऑफ पीरियड’ में जाना पड़ेगा यानी उनका कार्यकाल करीब 22 महीने का होगा।

अभिषेक की पांच सदस्यीय टीम में स्नेहाशीष के अलावा उपाध्यक्ष नरेश ओझा, संयुक्त सचिव देवब्रत (देबू) दास और कोषाध्यक्ष देवाशीष गांगुली शामिल हैं।

पिता को याद कर भावुक हुए अभिषेक

कैब अध्यक्ष बनने पर अभिषेक पिता को याद कर भावुक हो उठे। उन्होंने कहा-‘मेरे पिताजी ईडन को मंदिर कहते थे। मेरी भी यही भावना रहेगी। मेरे पिता ईडन को लेकर काफी जज्बाती थे।’ अभिषेक ने आगे कहा-‘मैं कैब के किसी भी पूर्व अध्यक्ष से अपनी तुलना नहीं करना चाहूंगा। यह बेवकूफी होगी। उन सभी का अपना अलग कद था।’गौरतलब है कि जगमोहन डालमिया 1992-93 से 2006 और 2008-09 से 20 सितंबर, 2015 को अपने निधन के दिन तक कैब अध्यक्ष रहे थे।

ईडन की लीज का कराया जाएगा नवीकरण

कैब अध्यक्ष के तौर पर अभिषेक की प्राथमिकता ईडन गार्डेंस स्टेडियम की लीज का रक्षा मंत्रालय से नवीकरण कराने की होगी। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

अभिषेक ने आगे कहा कि कैब आठ क्लबों की महिला टीमों को लेकर लीग शुरू करने की भी योजना बना रहा है। इसके साथ ही खिलाडि़यों व सपोर्ट स्टाफ के लिए आचार संहिता भी लागू की जाएगी।

वहीं स्नेहाशीष ने कहा-‘बंगाल के लिए खेलना मेरा सपना था। मैंने 10-11 साल अपने राज्य के लिए खेला। क्रिकेट प्रशासक के तौर पर हमारी काफी युवा टीम है। हम बंगाल क्रिकेट को आगे ले जाने को लेकर आशावादी हैं।’

सौरव देंगे जगमोहन डालमिया वार्षिक सम्मेलन में व्याख्यान

 मार्च में होने वाले जगमोहन डालमिया वार्षिक सम्मेलन में इस बार बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली व्याख्यान देंगे। इसका आयोजन 18 मार्च को ईडन में भारत-दक्षिण अ्रफ्रीका के बीच होने वाले तीसरे वनडे मैच की पूर्व संध्या पर होगा।

गौरतलब है कि 2018 में हुए पिछले जगमोहन डालमिया वार्षिक सम्मेलन को दक्षिण अफ्रीकी टीम के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने संबोधित किया था। वेस्ट इंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा भी उस मौके पर मौजूद थे। वहीं पहले संस्करण में पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने वक्तव्य रखा था।

Share this on WhatsApp
Tags: INDIAR24 NewsWEST BENGAL
Previous Post

R24 News : सारण में 6 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, घर से आधा किमी दूर गेहूं के खेत में मिला शव

Next Post

CAA Delhi Protest: शाहीन बाग का रास्ता खुलेगा या नहीं, थोड़ी देर में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R 24 News

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Navigate Site

  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • झारखंड
    • धनबाद
  • बिहार
  • बंगाल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राशिफल
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक न्यूज़
  • जॉब्‍स/एजुकेशन
  • Lifestyle

© 2019 R 24 News. Developed By Logix Techno

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In